TQS शोरूम का हुआ भव्य शुभारंभ, अब रींगस में भी मिलेंगे ब्रांडेड कपड़े


रींगस। कस्बे में मठ मंदिर के पास सोमवार को TQS गारमेंट शोरूम का समारोह पूर्वक शुभारंभ हुआ। शोरूम संचालक दौलत कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंडेला विधायक सुभाष मील ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। इससे पहले बीरबल कुमावत, मदन सिंह शेखावत, सोहनलाल, पूरणमल आदि ने विधायक मील का साफा बंधवाकर, श्याम दुपट्टा पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मान किया। विधायक सुभाष मील ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रींगस के लोगों को समय की आवश्यकता के अनुसार एक अच्छी सौगात मिली है। लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। शोरूम में मेंस वियर की सभी ब्रांडेड वैरायटी उपलब्ध रहेंगी। स्टोर संचालक दौलत कुमावत, धर्मेंद्र बावलियां, विरेन्द्र सिंह शेखावत ने सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया एवं प्रतीक चिन्ह भेंट करके आभार प्रकट किया। इस दौरान सीतारामजी मंदिर महरोली के महंत शत्रुधनदास महाराज, समाज सेवी झाबरमल बिजारनियां, नेतराम देवंदा, रींगस नगर पालिका निवर्तमान उपाध्यक्ष अमित शर्मा, पार्षद गोगराज भामू, राजू धायल, विष्णु गंगावत, तेजपाल कुमावत, बाबुलाल बेनीवाल, समाज सेवी सुरेश मील, मालाकाली प्रशासक धर्मसिंह बिजारणिया, महरोली उपसरपंच जितेन्द्र सिंह शेखावत, जिला परिषद सदस्य प्रियंका बाजिया, भैरू बाबा मंदिर कमेटी रींगस पुजारी फूलचंद गुर्जर, सुरेश कुमावत, शंकर सिंह शेखावत, रोहित खीचड़ सहित अनेक लोग मौजूद रहे।












